25 भारत में घूमने की जगह जहां 2024 में छुट्टियां मनाने जा सकते हैं-Top 25 holiday destination in 2024 in India
भारत अनेकता में एकता की सीख ऐसे ही नहीं देती है क्योंकि यहां अलग-अलग प्रकार की लोगों की भाषा, वेश-भूषा और धर्म का समागम होता है। उत्तर, दक्षिण ,पश्चिम या पूरब किसी भी दिशा में आप जाए वहां का कुछ विशेष व्यंजन और लोगों का पहनावा होता ही है। और अब आपका ध्यान आकर्षित करते हैं पर्यटन की ओर , पर्यटन एक मनोरंजन और शिक्षाप्रद अनुभव है जो हमें नई जगहों की खोज करने का मौका देता है। यह हमारे जीवन को रंगीन और मनोरंजनपूर्ण बनाता है और जो हमारे जीवन को रोचक और जीवंत बनाती है। जब हम नए स्थलों की ओर बढ़ते हैं, तो हम नए लोगों से मिलते हैं और उनकी सांस्कृतिक धरोहर से अवगत होते हैं। यह हमें जीवन की रचनाओं को समझने का मौका देता है। यात्रा हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह हमें तनाव से राहत दिलाती है और नए दृश्यों का आनंद लेने का मौका प्रदान करती है। इसके अलावा, यात्रा से हमारा ज्ञान और अनुभव भी विकसित होता हैं, जो हमारे जीवन को और भी मनोयोग बनाते हैं
भारत में 25 घूमने की जगह
पूरे उमंग और उत्साह के साथ तैयार हो जाइए जो आपके मन को तृप्त कर देगी और उमंग से भर देगी। आइए अब जानते हैं भारत में 50 घूमने की जगह के बारें में:-
1. काश्मीर यानी धरती का स्वर्ग
काश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है क्योंकि सिर्फ भारत का नही पूरे विश्व का यह सबसे खूबसूरत जगह में से एक है। यहां ऊँचे-ऊँचे पहाड़ आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करेंगे।पहाड़ पर सफेद बर्फ इस कदर बिखरे होते हैं कि आपका मन उसे देखकर तृप्त हो जाएगा। ऐसे तो पूरा काश्म़ीर घूमना चाहिए लेकिन कुछ खास जगह ऐसे हैं जहां घूमना आपको ऐसा अनुभव देगा कि उसे आप कभी नहीं भूल सकते हैं। कुछ खास जगह में- गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, युसमर्ग और श्रीनगर हैं जहां लोग जाते हैं तो जरूर घूमते ही हैं। क्या आपको काश्मीर के बारें में और जानना है तो काश्मीर घूमने का सबसे अच्छा मौसम इस लिंक पर क्लिक करके यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं।
2. आगरा -प्रमुख पर्यटन स्थल
अगर कोई घूमने की बात करें तो आगरा का नाम लेना नही भूलता क्योंकि यहां दुनिया के आठ अजूबों में से एक अजूबा स्थित है ।ताज़महल को प्रेम के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। ताजमहल को सफेद संगमरमर द्वारा बनाया गया है जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। प्रेमी अपना प्रेम साबित करने के लिए ताजमहल की कसमें खाते हैं। ताजमहल के पीछे की तरफ यमुना नदी बहती है। यहां एक खाने की मिठाई जिसका नाम पेठा है उसे भी बहुत चाव से खाते हैं। आपको आगरा के बारें में और जानना हो तो आगरा में घूमने लायक जगहें इस आर्टिकल को जरूर पढ़े।
3. दिल्ली यानी दिलवालों का शहर
भारत की राजधानी दिल्ली जो अपने नाम की तरह ही खास है। इस शहर को खास बनाती है यहां की ऐतिहासिक इमारतें,मंदिर और कुछ बाजार कोई भी दिल्ली के बारें में और जानने के लिए 10 घूमने की जगह दिल्ली में ये जरूर पढ़े और अगर कोई घूमने के इरादें से जाता है तो इन जगहों पर जाना नहीं भूलना चाहिए जिनके नाम हैं- कमल मंदिर,चाँदनी चौक, लाल किला, इंडिया गेट, अक्षरधाम मंदिर, जामा मस्जिद, सरोजिनी नगर बाज़ार आदि बहुत सी जगह घूमने लायक हैं।
4. मुम्बई यानी सपनों की नगरी
मुंबई को सपनों की नगरी क्यों नाम दिया गया हैं ? क्योंकि लोग अपने दिल में कलाकार बनने का सपना लेकर आते हैं और कुछ के सपने सच हो जाते हैं और कुछ के नही होते हैं।ये हो गई सपनों की बात अब बात करें यहां घूमने लायक कौन-कौन सी जगह है। यहां की लोकल ट्रेन,स्ट्रीट फूड, महंगे रेस्टोरेंट और बीच (जो समुद्र तट है) बहुत मशहूर है। अगर कोई मुंबई में शीर्ष स्थानों की यात्रा ना करें तो जाना व्यर्थ हो जाएगा क्योंकि यह एक ऐसा शहर है जो कभी सोता नहीं है। यहां घूमने का अलग मजा है जो आपके सफर को और मजे से भर देगा। टूरिस्ट अगर मुंबई जाते हैं तो- द गेटवे ऑफ इंडिया, जुहू चौपाटी बीच , संजय गांधी नेशनल पार्क, सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबा देवी मंदिर , हाजी अली, नेहरू प्लेनेटोरियम, वीरमाता जीजाबाई भोसले चिड़ियाघर, आरबीआई माॅनेटरी म्यूजियम, छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय, ग्लोबल विपश्यना पगोडा इन सारी जगहों पर जाना कभी नहीं भूलते हैं।
5. दार्जिलिंग यानी पहाड़ों की रानी
इस जगह को पहाड़ों की रानी इसलिए कहते हैं क्योंकि यहां बहुत सारे ऊंचे- ऊंचे पहाड़ हैं। एक तरफ पहाड़ और एक तरफ चाय के बगान जो बहुत सारे क्षेत्रफल में है। यह जगह विश्व में प्रसिद्ध है अपने सर्वश्रेष्ठ चाय के उत्पादन के लिए। दार्जिलिंग में घूमने के लिए शीर्ष 10 स्थान इस प्रकार हैं टाइगर हिल, टॉय ट्रेन, पद्मजा नायडू हिमालयन जू़लॉजिकल पार्क और हैप्पी वैली टी एस्टेट जो आपके मन को बहुत आकर्षित करेगा। मेरी सलाह है यहां जाइए तो इन जगहों पर जरूर घूमकर आइए।
6. कन्याकुमारी- जल क्षेत्र
यह एक ऐसी जगह है जिसके तीनों ओर से पानी से घिरा है , एक तरफ अरब सागर ,दूसरी तरफ हिंद महासागर और तीसरी तरफ बंगाल की खाड़ी। यहां घूमने की खास जगह की बात करें तो उसमें विवेकानंद रॉक मैमोरियल, थिरुवल्लुवर मूर्ति, भगवती अम्मन मंदिर, कन्याकुमारी बीच और पदम्नाभापुरम महल हैं। अगर कोई सर्दियो में कन्याकुमारी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें के बारें में जानना चाहेगा तो जान सकता है क्योंकि शहर अपने आपमें खास महत्व रखती है पर्यटन के लिहाज से। अगर दक्षिण भारतीय संस्कृति आपको पसंद है इस जगह जाकर आपको बहुत आनंद आएगा। यहां सूर्योदय और सूर्यास्त बेहद आकर्षित करेगा आपको।
7. वाराणसी- पवित्र स्थल
धार्मिक स्थलों में वाराणसी का भी नाम आता है जो अपने आपमें बहुत खास स्थान रखती है। यहां जाकर आपके मन को एक अलग प्रकार की शांति मिलेगी। लोग खासकर वाराणसी गंगा स्नान करने जाते हैं। गर्मी के मौसम में वाराणसी में घूमने के लिए शीर्ष 10 स्थान इस प्रकार हैं काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी के घाट, सारनाथ, अस्सी घाट, भारत कला भवन संग्रहालय, तुलसी मानस मंदिर, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), राम नगर किला, तुलसी घाट, भारत माता मंदिर इत्यादि और विस्तृत जानकारी के लिए इससे जुड़ा आर्टिकल जरूर पढ़े।अगर आप भारत भ्रमण पर निकले हैं तो इस जगह को आप भूल नहीं सकते है। रोज शाम को गंगाजी की आरती होती है जिसे देखकर ऐसी अनुभूति होगी मानो आप यहीं के होकर रह जाए।
8. ऊटी-खूबसूरत वादियाँ
9. विशाखापट्टनम- बेहद आकर्षण केंद्र वाला स्थल
विशाखापट्टनम में शीर्ष 10 गंतव्य हैं रामकृष्ण बीच, रुशिकोंडा बीच, कैलाशगिरी हिल और डॉल्फ़िन नोज़ सहित कई अन्य स्थान शामिल हैं, जो अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं। यह जगह की खासियत यह समुद्र तट ही हैं जहां घूमकर और वहां कुछ पल ठहरकर आप सुकून की सांस ले सकते हैं।
10. गोवा - पसंदीदा पर्यटन स्थल
11. केरल- पर्वत और समुद्र तट स्थल
यह जगह घूमने वालों की पहली पसंद रहा है क्योंकि यहां की हर चीज अनोखी है पेड़ों के बीच बोटिंग करना, केले के पत्ते पर खाने का स्वाद लेना या और सब खास है। यहां घूमने लायक और खास जगह हैं जिनमें अलाप्पुझा बीच, कृष्णापुरम पैलेस, कुमारकोम पक्षी अभयारण्य, मरारी बीच, रेवी करुणाकरन संग्रहालय, पुन्नमदा झील, पथिरमनल और अंबालाप्पुझा में श्री कृष्ण मंदिर है।
12. कच्छ- ऐतिहासिक स्थल
अगर आप सफर की साथ कुछ सीखना भी चाहते हैं तो कच्छ जो गुजरात में स्थित है वह आपके लिए सही रहेगा।
कच्छ का सबसे प्रसिद्ध आशापुरा का मंदिर जहां जाकर मांगने की सभी मुराद पूरी होती है। यहां का सफेद रण अपनी तरफ आकर्षित करेगा। यहां की घूमने की जगह हैं प्राग महल, कालो डूंगर, कच्छ संग्रहालय, पुरातत्व संग्रहालय, मांडवी बीच, सफेद रेगिस्तान, आइना महल है।
13. उदयपुर- झीलों का शहर
इस शहर को झीलों का शहर इसलिए कहते हैं क्योंकि यहां बहुत सारे झील हैं। यहां पर लोग खासकर के नौकायन और ट्रेकिंग करने के लिए आते हैं। यहां आकर सभी झीलों को आप जरूर देखिएगा । सभी झील यहां के आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं। इसके अलावा यहां घूमने की जगह हैं पिछोला झील, जगदीश मंदिर, सिटी पैलेस, जग मंदिर, गणगौर घाट और बागोर की हवेली हैं।
14. मनाली- बर्फीला शहर
मनाली हिमाचल प्रदेश में स्थित है जहां हनीमून कपल की पहली पसंद होती है।बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच बसा सबसे प्रसिद्ध रिसॉर्ट शहर है।यहां लोग प्रकृति के बीच शांति के साथ कुछ पल बिताने आते हैं। मनाली सभी यात्रियों के लिए भारत में सबसे अच्छे अवकाश स्थलों में से एक है। यहां बहुत सी घूमने की खास जगह हैं जहां आप जा सकते हैं जिनमें शामिल है भृगु झील, रोहतांग दर्रा, आदि ।
15. शिमला - पसंदीदा पर्यटन स्थल
यह शहर हिमाचल प्रदेश के मध्य में स्थित है और लोग यहां आइस स्केटिंग करने आते हैं। राजधानी का हरा-भरा परिवेश इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए अवश्य देखने लायक बनाता है। बर्फ से ढके पहाड़ों, पुरानी दुनिया की वास्तुकला और अंतहीन पर्यटन स्थलों और गतिविधियों की भूमि, शिमला भारत में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत परिदृश्यों में अपनी रणनीतिक स्थिति के कारण, यह अक्सर उत्तर भारत के निवासियों के लिए एक शानदार घूमने की जगहों में से एक है। यहां घूमने की खास जगह हैं कुफरी, माल रोड, चैडविक फॉल्स, जाखू मंदिर, अन्नानडेल, क्राइस्ट चर्च, स्कैंडल पॉइंट।
16. ऋषिकेश- धार्मिक स्थल
यहां ज़्यादातर लोग धार्मिक प्रवृत्ति के ही आते हैं क्योंकि यहां पर मन को शांति मिलती है। यहां मंदिर है जहां भक्ति और पूजा की जाती है तो यहां मन को मोह लेने वाली सुंदर दृश्य भी हैं। यहां घूमने लायक कुछ खास जगह है जिनमें राजाजी नेशनल पार्क, लक्ष्मण झूला, नीलकंठ महादेव मंदिर, परमार्थ निकेतन, राम झूला, शिवपुरी रिवर राफ्टिंग प्वाइंट आदि।
17. जयपुर- गुलाबी शहर
इस शहर के लोगों अलग सा अपनापन है जो यहां आकर महसूस होगा। यहां आपको विभिन्न प्रकार के किले और पुराने इमारतें देखने को मिलेगी लेकिन यहीं इस जगह की खूबसूरती है। यहां के घूमने की जगह के नाम हैं हवा महल, सिटी पैलेस,नाहरगढ़ किला, जयगढ़ किला, जल महल,पिंक सिटी बाजार,अल्बर्ट हॉल म्यूजियम,गल्ताजी,बिरला मंदिर,चोखी धनी,अंबेर किला,जंतर मंतर,भूतेश्वर महादेव,सैंट्रल पार्क,बापू बाजार जैसी जगहों पर घूमने का अनंद ले सकते है।
18. श्रीनगर- मनमोहक सौंदर्य
हमारे जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में साल भर घूमने वालों का आना- जाना होता रहता है क्योंकि घूमने के लिए यह लोगों की पहली पसंद में से एक है। यहां आएंगे तो डल झील (शिकार में नौकायन और हाउसबोट में रात्रि विश्राम), निशात बाग, शालीमार बाग, ज़िन-उल-आबिदीन का मकबरा, जामा मस्जिद, हजरतबल मस्जिद, शंकराचार्य हिल, परी महल और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन इन जगहों पर घूम सकते हैं।
19. कानातल -प्राकृतिक सौंदर्य
पहाड़ ,नदियां और हरियाली का अनूठे संगम वाली यह जगह अपने आप में खास है। उत्तराखंड में स्थित कानातल साहसिक खेलों में हिस्सा लेने खासकर लोग आते हैं। घूमने की जगह हैं कोडिया जंगल, टेहरी झील, सुरकंडा देवी मंदिर, नई टेहरी बांध जैसे और भी काफी जगह पर यात्रा कर सकते है।जहां तक गतिविधियों की बात है तो बर्मा ब्रिज क्रॉसिंग, कमांडो वॉकिंग, प्राकृतिक रॉक क्लाइंबिंग, फ्लाइंग फॉक्स और रैपलिंग जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते है। ज्यादतर लोग यहां पर कैंपिंग करना पसंद करते हैं।
20. कसोल- प्रमुख पर्यटन स्थल
यह आने के बाद एक अलग-सा सुकून महसूस कराएगा। यह पार्वती घाटी के मध्य में बसा एक गांव है जहां लोग आते हैं कुछ पल आनंद से बिताने। यहां घूमने की जगह हैं
खीरगंगा चोटी, मलाणा गांव, पार्वती नदी, मणिकरण साहिब गुरुद्वारा, जरी, भुंतर। छोटा-सा गांव है इस कारण से यहां आने के बाद अच्छा लगेगा ही।
21. असम- ब्लू हिल्स और रेड रिवर की भूमि
असम देश के सबसे खूबसूरत और आकर्षक राज्यों में से एक है। यह जगह भारत के उत्तर-पूर्व हिस्से में स्थित है और वन्य जीवन, मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्राकृतिक परिदृश्य, पुरातत्व स्थलों, चाय के बागानों, रेशम बाज़ारों और बिहू नृत्य के लिए जाना जाता है। यह राज्य किसी भी अन्य भारतीय राज्य की तरह, परंपराओं की आकर्षक जीवंतता और संस्कृति के रंगों से भरपूर है। हालाँकि इस भारतीय राज्य की सुंदरता ज्यादातर अछूती है, लेकिन यात्रा के शौकीन लोग यहां अज्ञात चीजों को देखने और प्रकृति के साथ एकता का अनुभव करने के लिए आते हैं। यही कारण है कि यह राज्य धीरे-धीरे बैकपैकर्स और यात्रियों के लिए सबसे अच्छे गंतव्य के रूप में बदल रहा है और अधिक संख्या में लोगों के साथ इसकी लोकप्रियता भी बढ़ रही है। यहां घूमने की जगह है काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, मानस राष्ट्रीय उद्यान, कामाख्या मंदिर, श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र, असम राज्य संग्रहालय।
22. औली- हमारे देश का मिनी स्विट्जरलैंड
भारत में शानदार छुट्टियों का आनंद लेने के लिए औली एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह देश का सर्वश्रेष्ठ स्कीइंग गंतव्य भी है। औली का दौरा आप पूरे साल भर कर सकते हैं। यह हर किसी के लिए पारिवारिक या एकल अवकाश का आनंद लेने के लिए एक आदर्श स्थान है। औली में कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं जिन्हें अपनी यात्रा के दौरान अवश्य देखना चाहिए। यहां घूमने लायक जगह हैं कुआरी पास ट्रेक, विष्णुप्रयाग, कल्पेश्वर, श्री हेमकुंट साहिब, गोर्सन बुग्याल और पंगारचुल्ला पीक।
23. मैसूर- प्रमुख पर्यटन स्थल
पुराने और नए को मिलाकर, मैसूर एक शाही शहर की स्थिति से बढ़कर एक कट्टर आईटी केंद्र बन गया है। अपनी भव्य रेशम साड़ियों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यह भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। भारत का सबसे स्वच्छ शहर’ और कर्नाटक का एक सांस्कृतिक केंद्र, मैसूर उन मानदंडों को पूरा करता है जो इसे भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक बनाते हैं। यह ऊंची चामुंडी पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है। यहां वोडेयर्स के इतिहास का पता लगाने के लिए यात्री आते है। यहां घूमने की जगह हैं मैसूर पैलेस, सोमनाथपुर, वृंदावन गार्डन, मैसूर चिड़ियाघर, चामुंडेश्वरी मंदिर, करणजी झील, सेंट फिलोमेना चर्च और जीआरएस फैंटेसी पार्क।
24. जैसलमेर- गोल्डन सिटी
राजस्थान का स्वर्ण शहर, जैसलमेर निश्चित रूप से भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छे शहरों में से एक है। राजस्थान का यह हिस्सा थार रेगिस्तान क्षेत्र में स्थित है, जो राज्य की रंगीन संस्कृति के साथ मखमली रेत के टीलों को प्रदर्शित करता है। जैसलमेर वह जगह है जहां आप अपना समय टीलों की सैर, ऊंट सफारी और रेगिस्तानी कैंपिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों में बिता सकते हैं। यहां घूमने की खास जगह हैं जैसलमेर किला, बड़ा बाग, लोकगीत संग्रहालय, सैम सैंड ड्यून्स और डेजर्ट कल्चरल सेंट
25. कोलकाता- महलों का शहर
कोलकाता में इतने सारे आकर्षणों के साथ, यह पर्यटकों के लिए सबसे अच्छा घूमने का स्थान है। महान आकर्षणों में विशाल उद्यान, प्राचीन कॉलेज, विश्वविद्यालय और ब्रिटिश राज काल की इमारतें, साथ ही कई अन्य जगह भी शामिल हैं। कोलकाता में कई दर्शनीय स्थल हैं जो हर पर्यटक को एक अनोखा अनुभव प्रदान करती हैं। यहां घूमने की जगह है विक्टोरिया मेमोरियल, हावड़ा ब्रिज, भारतीय संग्रहालय, दक्षिणेश्वर काली मंदिर, ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम, कालीघाट काली मंदिर, बिड़ला औद्योगिक और प्रौद्योगिकी संग्रहालय, बिड़ला तारामंडल और सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च।
Post a Comment